Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Feb-2023 नाजायज इश्क

विषय-नाजायज इश्क
ना करो नाजायज इश्क,
सिर्फ देता नैनों में अश्क।

रिश्तो में होती तकरार,
परिवार हो जाता बर्बाद।

नाजायज इश्क करता दूषित भाव,
पति पत्नी के रिश्ते पर डालता प्रभाव।

ना करो तुम ऐसा काम,
जीवन में चुकाना पड़े दाम।

इश्क होती योवन की कलाकारी,
 अब निभाओ परिवार की जिम्मेदारी।

इश्क करो पर नाजायज नहीं,
कहो बात सबको यही।

नाजायज इश्क का न लगाएं दाग,
दो प्रेमी बनाएं इश्क का राग।

इश्क होता उपहार,
मन में सजाता त्यौहार।

नाजायज इश्क की ना लगाओ कालिक,
पवित्र इश्क की हो जहां में तालिका।

इश्क का करो सम्मान,
इश्क का न करो अपमान।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया


   20
5 Comments

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply

👌👌👌

Reply

Alka jain

01-Mar-2023 06:50 PM

Nice 👍🏼

Reply